
नहीं थम रहा गदरपुर का सियासी गदर, अरविंद पांडे ने पुलिस महानिदेशक से की सीधी मुलाकात
रिपोर्ट अभिषेक बत्रा (गौरव)देहरादून/गदरपुर।गदरपुर विधानसभा में चल रहा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगी है। इसी बीच गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल के दिनों में विधायक अरविंद पांडे एवं उनके परिवार पर जमीन हड़पने, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, जिसके बाद उनके परिजनों के खिलाफ थाना बाजपुर में मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विधायक अरविंद






